ई-गोपाला एप (e-GOPALA APP) क्या है ?
नमस्कार दोस्तों आज हम पशु प्रेमीयो के लिए बहुत अच्छा विषय लेकर आए हैं जिसका नाम है ई-गोपाला एप (e-GOPALA APP) . अब आप भी सोच रहे होंगे की ये ई-गोपाला क्या है या कुछ लोगो ने इसके बारें में सुना भी होगा यह एक ऐसा एप्प है जिसमे जानवरो से सम्बंधित सारी चीज़े मौजूद है तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की यह क्या होता है और ई-गोपाल एप्प का उद्देशय और इसके क्या फायदे हैं ? इस एप्प के क्या फीचर है? प्रधानमंत्री ई-गोपाला एप्प मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें ?
प्रधानमंत्री E-Gopala एप क्या हैं ?
यह एक मोबाइल एप है जो पशु पालने वाले लोगो के लिए बनाया गया है। यह एप्प प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जी द्वारा लांच किया गया हैं इसका निर्माण केंद्र सरकार ने देश के पशु पालको के लिए किया। यह एक गवर्नमेंट स्कीम है ताकि इसके द्वारा पशुपालको को एक ऑनलाइन एक बेहतर और नयी जानकारी मिल पाए। इसका मकशद पशु पालक को ऑनलाइन प्लेटफार्म से जोड़ना है जिससे पशुपालक को आर्थिक उत्पादन एवं सुरक्षा दृष्टि चुनने में आसानी होगा और बिचोलियो से मुक्ति प्राप्त होगी। इस एप्प के माध्यम से हमे पशुओ से जुडी कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती हैं जैसे उत्पादकता से लेकर उसके स्वस्थ्य और आहार, पशुओ का इलाज़, यह तक की सभी प्रकार की बीमारी मुक्त जर्मप्लास्म की खरीद और बिक्री, गुणवत्ता प्रजनन सेवा की उपलब्धता, आदि भी शामिल हैं। यह एप्प पशु पालने वाले किसानो के लिए सीधा उपयोग करने के लिए एक व्यापक नस्ल सुधार बाजार और सूचना का मुख्या द्वार बनाया हैं एवं किसानो को पशु पोषण के लिए एक बेहतरीन मार्गदर्शन दिखाना हैं। एवं किसानो को पशु पोषण के लिए एक बेहतरीन मार्गदर्शन दिखाना हैं। इसका मुख्य उद्देश्य किसानो को अधिक आय प्रदान करने में सहयता करना हैं। किसानो के क्षेत्र में अलग अलग प्रकार की सरकारी योजना, अभियानों एवं टीकाकरण गर्भावस्था निदान की तारिक आदि कई चीज़ो के बारें में सूचित करेगा।
इ-गोपाल एप का उद्देशय क्या हैं और इसके फायदे क्या हैं ?
दोस्तों आपने कई गावो में पशुओ का बाजार तो देखा होगा जहा पर किसान अपने पशुओ को बेचते है व खरीदते है उसी तरह यह भी एक ऑनलाइन या फिर डिजिटल पशु बाजार है. जहा पर पशुओ को ऑनलाइन तरीके से बेचा या ख़रीदा जाता है जैसे की हम लोग जानते है हमारे देश में किसानो और पशुपालको को अलग अलग प्रकार की सुविधा व योजनाए मिलती हैं ठीक इसी तरह प्रधानमंत्री इ-गोपाला एप्प भी एक प्रकार की सेवा हैं। जो एप्लीकेशन के माध्यम से देश भर के किसानो व पशुपालक के लिए बनाई गई हैं इस एप्प के माध्यम से उन्हें डिजिटल रूप से सेवा प्रदान कराइ जा रही हैं और आप घर बैठे अपने पशुओ का आयुर्वेदिक तरीके से इलाज कर सकते हैं। यहा लोगो को पशु योग्य खान पान देने के लिए एक मार्गदर्शन मिलता हैं। इसमें आप अपने पशुओ को कितनी कैलरीज देते है और कितनी देनी चाहिए ये भी देख सकते है। अगर आप कोई पशु खरीदना या बेचना चाहते है तो ये एप्प आपके लिए बहुत उपयोगी होगा क्युकी आप इस एप्प की मदद से घर बैठे किसी भी पशु को खरीद व बेच सकते हैं। यह किसी तीसरी पार्टी के दखल अंदाज़ को कम करता है। उसी के साथ साथ एप्लीकेशन लेनदेन में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखता है।
ई-गोपाल एप के क्या फीचर है ?
इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल देश भर में कई किसानो द्वारा हो रहा हैं। इससे किसान अपने उत्पादो को ऑनलाइन बेच सकते हैं। जो लोग पशु पालन करते है उनके लिए ये एप्प बहुत फायदेमंद हैं। इस एप्प में विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं जैसे:-
पशु पोषण:- इसमें आप अपने पशु के आहार की जानकारी ले सकते है की पशुओं को कितना खाना देना चाहिए और कौनसाआहार उनके लिए आका रहेगा और कोनसे पशु को कौनसा खाना देना चाहिए आदि।
आयुर्वेदिक चिकित्सा:- इसके अंतर्गत आपको अपने पशुओं के रोग और उनके उपचार के बारे में जानने को मिलेगा।
मेरा पशु आधार:- इसमें पशु पालक अपने नए व पुराने पशुओ के बारे में जान सकते है।
अलर्ट:- इस विकल्प में आपको पशुओ के टीकाकरण कैंप और ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में और उनकी तारिक के बारे में जानेगे।
पशु बाजार:- इसमें किसानो को कृत्रिम गोबर तकनीशियनों और अच्छी नस्ल वाले पशुओ के वीर्य की बिक्री की जानकारी प्राप्त होती हैं।
प्रधानमंत्री ई-गोपाला एप मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें ?
इ-गोपाला एप्प में पंजीकरण करना बहुत आसान हैं। यह एप्प अभी सिर्फ एंड्राइड फ़ोन लिए ही उपलबध हैं। यह एप्प अभी सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर ही मौजूद हैं इसे अभी अन्य किसी भी प्लेटफार्म में लांच नहीं किया हैं। इस एप्प को डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए निम्लिखित वाक्यों का पालन करें
-
- एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए आपके पास एक एंड्राइड फ़ोन होना चाहिए।
- अब आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर ई-गोपाला एप्प को डाउनलोड करके इनस्टॉल कर ले।
- डाउनलोड करके ओपन करने के बाद आपके सामने कुछ टर्म कंडीशन आएगी आपको सभी कंडीशन को allow कर देना है।
- यह एप्प आपको पहले नंबर पर ही मिल जाएगा।
- इसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर कर ले।
- फिर आपको अपना नाम एड्रेस आदि डिटेल भरना है ।
- अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा ।
- OTP लिख कर अकाउंट रजिस्टर हो जाएगा।