Free Toolsएजुकेशनटेक्नोलॉजी

IP Address क्या है ? IP Address के लोकेशन का कैसे पता करें ?

दोस्तों आजकल के इस स्मार्ट टेक्नोलॉजी के दौर में सभी के पास कोई न कोई डिवाइस जैसे कंप्यूटर मोबाइल, लैपटॉप आदि होता है और इन सब मे एक यूनिक Ip Address  होता हैं ये अड्रेस सबका अलग अलग होता हैं। जैसे की IP को देखकर ही पता चलता है की यह किसी पते से जुड़ा है तो चलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से जानते है की IP Address क्या होता है कैसे काम करता है ? आदि कई बातें ?

IP Address क्या है ?

IP Address का पूरा नाम Internet Protocol Address होता है। IP इंटरनेट पर संचार का ऐसा समूह हैं जिसमे हम मेलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या वेबसाइट से जुड़ते हैं और IP Address इंटरनेट पर  नेटवर्क या डिवाइस की पहचान करता हैं आज के समय में कंप्यूटर को इंटरनेट या किसी भी नेटवर्क से बिना IP Address के नहीं जोड़ा जा सकता मतलब आपके कंप्यूटर, मोबाइल या किसी भी डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ने के लिए एक कोड की जरुरत  होती है जिसके माध्यम से आपके लोकेशन और नेटवर्क का पता चल जाता है और इसी कोड को IP Address कहा जाता है। IP Address हर उस डिवाइस के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं जो दूसरे डिवाइस से संवाद करता हैं और डाटा का दूसरे डिवाइस से आदान प्रदान करता हैं। जब भी हम गूगल  या किसी भी सर्च इंजन पर कुछ सर्च करते है तो आप उसे IP Address की मदद से ही ढूंढ पाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की यह कैसे होता है तो दोस्तों जब भी आप कुछ सर्च करते है तो वह कीवर्ड IP एड्रेस के साथ एक सर्वर के पास जाता हैं और फिर वह सर्वर आपके IP Address को डिटेक्ट करके रिजल्ट देता हैं। IP Address चार डिजिट का एक कोड होता हैं और प्रत्येक डिजिट को decimal के चिन्ह से अलग अलग किया जाता है और IP Address के हर भाग में 0 se 255 अंक तक नंबर होते है जैसे 192.168.1.XXX इस तरह IP Address होता है और यह IP Address का चौथा version है इसलिए इसे IPV4 भी कहा जाता है।

IP Address कितने प्रकार का होता हैं ?

IP Address  मुख्य रूप से 4 प्रकार के हैं

1. Private IP Address

2. Public IP Address

3. Static IP Address

4. Dynamic IP Address

तो चलिए अब इनके बारे में जानते है की यह क्या होते है और क्या काम करते है

1. Private IP Address :-  यह आपके डिवाइस का अड्रेस होता हैं जो घर के नेटवर्क से जुड़ा होता हैं और अगर आपके पास एक ही ISP से जुड़े अलग अलग डिवाइस है तो आपके सभी डिवाइस में एक अलग Ip Address होगा। यह  इंटरनेट से सीधा नहीं जुड़े होते और  यह routable भी नहीं होते हैं। आप कुछ टेक्निक का प्रयोग करके अपने डिवाइस के Private IP Address का पता लगा सकते हैं।  window यूजर अपने command prompt पर जाएं और ipconfig command पर क्लिक करें और अगर आप एक MAC यूजर हैं तो आप Terminal app में ifconfig command एंटर करें।

2. Public IP Address :- यह वह अड्रेस होते है जो  इंटरनेट से सीधा जुड़ा  होता हैं  या फिर ऐसा बोल सकते हैं की यह routable होते हैं । इन IP Address को हमे खरीदना पड़ता हैं और इसके लिए हमे IANA को कुछ पैसे भी देने पड़ते हैं।IANA का मतलब Internet Assign Number Authority होता हैं जो IANA से सम्बंधित सभी की configuaration की देख भाल करता हैं। आप  supportally.com की साइट पर जा कर अपना Public IP Address जान सकते हैं ।

3. Static IP Address :-  जो IP Address आप मैनुअल configure करके अपने डिवाइस के नेटवर्क से जोड़ते है उन्हें Static IP Address कहते हैं । इसके अंतर्गत आपका IP Address बार बार बदला नहीं जा सकता और सभी प्राइवेट और पब्लिक आई पी एड्रेस static और dynamic हो सकते हैं।

4. Dynamic IP Address :- जब router को इंटरनेट के साथ जोड़ते है तो Dynamic IP Address अपने आप configure हो जाता हैं और नेटवर्क को assign कर देता हैं  और IP Address का यह distribution Dynamic Host Configuration Protocol (DHCP) द्वारा manage किया जाता है। इसके अंतर्गत  आपका IP Address बार बार बदलता रहता हैं ।

अपना मोबाइल IP Address कैसे जाने ?

अपने IP Address को जानने के लिए आपको सबसे पहले गूगल के सर्च इंजन में जाना होगा और वहां पर My IP लिख कर सर्च करना होगा और उसके बाद जो भी आपके सामने एक पेज खुलगा  जिसमे आपके  डिवाइस का IP Address होगा।

IP Address के लोकेशन का कैसे पता करें ?

इंटरनेट पर किसी भी IP Address के द्वारा लोकेशन का पता करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार चले।

सबसे पहले आप इस लिंक   https://iplogger.org/ के माध्यम से IP Logger की साइट पर जाए

अब आपको 3 ऑप्शन देखने को मिलेंगे

Invisible logger : – यह सबसे प्रसिद्ध तरीका है किसी भी व्यक्ति के IP Address का पता लगाने का इसमें आपको एक लिंक मिलता हैं जिसे आपको उस व्यक्ति को भेजना होता है जिसका IP Address के location का आप पता करना चाहते है और जैसे ही वह उस लिंक पर क्लिक करेगा उसकी साड़ी डिटेल आपके पास आ जाएगी .

View Logger: – इसमें आपको  जिसका IP Address के location का आप पता करना चाहते है उस व्यक्ति की डिटेल पता करने के लिए IP Logger ID डालनी होगी।

Url/ Image: – यह सबसे साधारण व आसान तरीका हैं IP Address के location को जानने का इसमें आपको अपना एक लिंक डालना होता हैं उसके बाद आपको IP Logger की तरफ से एक लिंक आएगा और इस लिंक को आपको उस व्यक्ति को भेजना होगा और जैसी ही उस लिंक पर वह क्लिक करेगा वैसा ही आपको सारी डिटेल मिल जाएगी ।

IPV4 और IPV6 में क्या अंतर है ?

दोस्तों IPV4  32bit का होता है और IPV6 128bit का होता है। और bit
कंप्यूटर मेमोरी की सबसे छोटी इकाई होती है और  4 bit को मिलाकर 1 Nibble बन जाता हैं यानी 1 Nibble = 4 Bits
इसमें IPV4 पुराना version है वही IPV6 इसका अपडेट version है ।

IPV6 को लाने का सबसे बड़ा कारण यह था की  IPV6 IPV4 की तुलना में ज्यादा नंबर का IP Address प्रदान करता हैं। जहाँ आज के समय में सभी  डिवाइस की तादाद इतनी ज्यादा बढ़ती जा रही है और निरंतर इंटरनेट से जुड़ते रहते हैं तो ऐसे में सभी का  एक अलग एड्रेस होना बहुत जरुरी हैं इसलिए IP एड्रेस प्रदान करने लिए यह बहुत ही फायदेमंद हैं ।

जहाँ IPV4 अपना एड्रेस एक 32 bit numerical नंबर में दिखाता हैं जो की एक दसंभलव के चिन्ह में दर्शाता हैं जैसे 203.278.148.81 या 192.138.0.1 वैसे ही IPV6 में एड्रेस ट्रिलियन की तादाद में होता हैं इसलिए इन्हे हेक्सा डेसीमल में दिखाया जाता हैं जैसे की 3fge:1800:4545:3:3100

Pallavi

Pallavi is a young dynamic tech geek at TBH. She is currently the person behind our social media. She likes to write and talk about Smartphones, Android, Tech News and more. You can find her on social media or Scrolling Tech News when she is not writing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *